रायपुर नगर निगम की एमआईसी बैठक में 21 एजेंडों पर चर्चा, 2026-27 बजट प्रस्ताव सामान्य सभा में रखने की अनुशंसा…NV News

Share this

रायपुर नगर पालिक निगम में आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्धारित 21 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और विचार-विमर्श के बाद एजेंडावार आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान एमआईसी ने रायपुर नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों की अनुशंसा की। साथ ही निर्देश दिया गया कि इन बजट प्रस्तावों को नियमानुसार नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाए।

एमआईसी बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित परिषद के सदस्य महेन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, संतोष सीमा साहू, दीपक जायसवाल, नंदकिशोर साहू, खेम कुमार सेन और भोलाराम साहू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा बैठक में श्रीमती सरिता आकाश दुबे, डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और श्रीमती संजना संतोष हियाल सहित निगम के अपर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, उपायुक्त, जोन कमिश्नर और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह बैठक नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल स्थित एमआईसी बैठक कक्ष में आयोजित की गई, जहां शहर के विकास और प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Share this

You may have missed