LPG सप्लाई में कटौती से बढ़ी परेशानी: गैस एजेंसियों को 20–25% कम सिलेंडर, संडे को देशभर के बॉटलिंग प्लांट रहेंगे बंद…NV News

Share this

देशभर में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर नई स्थिति सामने आई है। गैस एजेंसियों को पहले की तुलना में कम सिलेंडर मिल रहे हैं, जिससे कई जगह उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनियों द्वारा गैस एजेंसियों का कोटा तय कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार गैस एजेंसियों को अब लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक कम सिलेंडर की सप्लाई मिल रही है। इसके कारण कई शहरों में उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और डिलीवरी में देरी हो रही है।

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई कम होने से बुकिंग की संख्या बढ़ रही है और उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे घरेलू उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ होटल और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कत हो रही है।

इस बीच जानकारी मिली है कि रविवार को देशभर के LPG बॉटलिंग प्लांट बंद रहेंगे। प्लांट बंद रहने के कारण उस दिन सिलेंडर की भराई और सप्लाई का काम नहीं होगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक सप्लाई प्रभावित रहने की आशंका है।

गैस एजेंसियों का कहना है कि सप्लाई सामान्य होने पर स्थिति में सुधार होगा। फिलहाल उपभोक्ताओं को समय पर बुकिंग कराने और डिलीवरी के लिए थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।

Share this

You may have missed