LPG Crisis: घर बैठे ऐसे चेक करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है, जानें 3 आसान ट्रिक्स…NV News

Share this

नई दिल्ली। कई शहरों में LPG गैस की सप्लाई को लेकर परेशानी की खबरों के बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके सिलेंडर में कितनी गैस बची है। ऐसे में उपभोक्ता घर पर ही कुछ आसान तरीकों से गैस का स्तर पता लगा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बिना किसी मशीन के भी सिलेंडर की गैस का अनुमान लगाया जा सकता है।

पहला तरीका गीले कपड़े का इस्तेमाल है। सिलेंडर के ऊपर से नीचे तक गीला कपड़ा लपेट दें और कुछ मिनट बाद देखें कि कौन सा हिस्सा जल्दी सूख रहा है। जो हिस्सा ठंडा और देर से सूखता है, वहां तक गैस मौजूद होती है।

दूसरा तरीका सिलेंडर का वजन और आवाज से समझने का है। अगर सिलेंडर उठाने पर ज्यादा हल्का महसूस हो या हिलाने पर खाली जैसी आवाज आए तो इसका मतलब गैस खत्म होने के करीब है। इससे आपको पहले ही नया सिलेंडर बुक करने का अंदाजा मिल जाता है।

तीसरा तरीका गैस की लौ को देखना है। अगर चूल्हे की लौ कमजोर हो रही है या बार-बार कम हो जाती है तो यह संकेत हो सकता है कि सिलेंडर में गैस कम बची है। ऐसे में समय रहते नया सिलेंडर बुक कर लेना बेहतर रहता है।

Share this