मुंगेली : क्षत्रिय कन्नौजिया समाज के अध्यक्ष बने आनंद वल्लभ सिंह, 420 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Share this
NV news मुंगेली-क्षत्रिय कन्नौजिया समाज के चुनाव में आनंद वल्लभ सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भैय्यालाल सिंह को 420 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।

चुनाव में कुल 1712 मत पड़े, जिसमें से आनंद वल्लभ सिंह को 1061 मत प्राप्त हुए, जबकि भैय्यालाल सिंह को 641 वोट मिले। बूथ क्रमांक 5 में भी आनंद वल्लभ सिंह को 221 वोट मिले, जबकि भैय्यालाल सिंह को 65 मत प्राप्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

अपने संबोधन में आनंद वल्लभ सिंह ने कहा कि वे समाज की एकता, संगठन की मजबूती और विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे समाज की जीत
