Mungeli: New cyber fraud : IPS भोजराम पटेल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

Oplus_131072

Share this

NV news mungeli: मुंगेली में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एसएसपी भोजराम पटेल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ठग आईपीएस अधिकारी का नाम लेकर सामान बेचने का झांसा दे रहे हैं और लोगों से मोबाइल नंबर मांग रहे हैं।

निक्कू जायसवाल के मोबाइल पर आया मैसेज

जानकारी के अनुसार, राम गोपाल वार्ड निवासी निक्कू जायसवाल के मोबाइल पर एक फर्जी फेसबुक आईडी से संपर्क किया गया। मैसेज में ठग ने अपने दोस्त का सामान बेचने की बात कहते हुए निक्कू जायसवाल से उनका मोबाइल नंबर मांगा। संदेह होने पर उन्होंने सतर्कता बरती और मामले की जानकारी साझा की।

इन दिनों साइबर ठगी की दुनिया में अजीबोगरीब तरीके सामने आ रहे हैं। एक ओर आम लोगों की फर्जी आईडी बनाई जा रही है, तो दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर लोगों को विश्वास में लेने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान आईडी या संदिग्ध मैसेज पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें। फर्जी आईडी की तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

सोशल मीडिया पर बढ़ती सक्रियता के बीच सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

Share this

You may have missed