Sports News Update: ICC T20 वर्ल्ड कप में आज तीन महा-मुकाबले, गोल्ड की रेस में भारत के 12 मुक्केबाज; खेल जगत की बड़ी खबरें…NV News

Share this

1. ICC T20 WC 2026: आज के 3 बड़े मुकाबले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच आज रविवार (8 फरवरी) को तीन महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे:

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: सुबह 11:00 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला।

इंग्लैंड बनाम नेपाल: दोपहर 3:00 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत।

श्रीलंका बनाम आयरलैंड: शाम 7:00 बजे से कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच।

2. मुक्केबाजी: भारत के 12 बॉक्सर गोल्ड की रेस में स्पेन के एलिकेंट में आयोजित BOXAM एलीट इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा कायम है। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75kg) और वर्ल्ड कप गोल्ड विनर सचिन सिवाच (60kg) समेत कुल 12 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए हैं। आज गोल्ड मेडल के लिए रिंग में भारतीय मुक्केबाज अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। विशेष रूप से महिलाओं के 54kg वर्ग में प्रीति और पूनम के बीच ऑल-इंडिया फाइनल होगा।

3. पाकिस्तान और ICC के बीच बातचीत की सुगबुगाहट चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ी खबर है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ICC के बीच बातचीत का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल या न्यूट्रल वेन्यू के विकल्पों पर चर्चा के लिए तैयार हुआ है। हालांकि, पाक सरकार ने 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अब तक अपना रुख कड़ा रखा है।

4. टेनिस: एम्मा राडुकानू का ऐतिहासिक कमबैक ब्रिटेन की नंबर-1 टेनिस स्टार एम्मा राडुकानू ने ट्रांसिल्वेनिया ओपन 2026 के सेमीफाइनल में यूक्रेन की ओलिंकोवा को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 2021 यूएस ओपन जीतने के बाद यह राडुकानू का पहला WTA फाइनल है। करीब 4 साल के सूखे के बाद उनकी इस जीत ने टेनिस जगत में सनसनी मचा दी है।

Share this

You may have missed