Republic Day celebrated: हर्षोल्लास के साथ विवेकानंद विद्यापीठ में मनाया
Oplus_131072
Share this
NV news मुंगेली: (Republic Day celebrated) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के हृदय स्थल स्थित विद्यालय विवेकानंद विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय,(Vivekananda Vidyapeeth Higher Secondary School) मुंगेली में 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण(flag hoisting) के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान, राजकीय गीत का गायन किया गया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद एवं मां शारदे के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर तिलक, श्रीफल भेदन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
Republic Day 2026




कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य पारथ कुलमित्र के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोमल शर्मा जी, विद्यालय अध्यक्ष सुखनंदन यादव, सचिव स्वारथ कुलमित्र, पं. रविशंकर शर्मा, तिरथाराम साहू, जीवन कैवर्त्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ किया गया।
