CG Cold Wave: प्रदेश में फिर बढ़ी ठंड, 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Share this
रायपुर। cold wave alert Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट
cold wave alert Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत 10 से अधिक जिलों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है, उनमें शामिल हैं—
- रायपुर
- बिलासपुर
- दुर्ग
- राजनांदगांव
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- अंबिकापुर
- कोरिया
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- बलरामपुर
- सरगुजा
- जशपुर
- बेमेतरा
इन जिलों में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
राजधानी रायपुर में ठंड और कोहरे के आसार
cold wave alert Chhattisgarh, मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आगामी 17 जनवरी को कड़ाके की ठंड के साथ सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि हाल के दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रहेगी।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
IMD weather forecast CG, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
