Railway Traffic Block: ब्रिज मरम्मत के चलते ट्रैफिक ब्लॉक, 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
Share this
रायपुर। MEMU passenger train cancelled, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत कार्य के कारण रेलवे ने दो दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के चलते छत्तीसगढ़ की 6 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 17 और 18 जनवरी को यह व्यवस्था लागू रहेगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
कहां किया जाएगा ब्रिज मरम्मत का काम
bridge repair railway block, बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत कोटमीसोनार–जयरामनगर सेक्शन के बीच किलोमीटर 700/32 से 701/02 के मध्य स्थित रेलवे ब्रिज नंबर 12 में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रैफिक ब्लॉक लेकर काम करने का निर्णय लिया है।
इन रूटों पर नहीं चलेंगी मेमू लोकल ट्रेनें
bridge repair railway block, मरम्मत कार्य के चलते बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर सेक्शन की मेमू लोकल ट्रेनें दो दिनों तक नहीं चलेंगी।
17 और 18 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें
MEMU passenger train cancelled
68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (17 व 18 जनवरी)
68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (17 व 18 जनवरी)
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (18 व 19 जनवरी)
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (17 व 18 जनवरी)
68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (17 व 18 जनवरी)
68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर (17 व 18 जनवरी)
कुछ ट्रेनों की गति भी रहेगी प्रभावित
train cancelled, रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों की रफ्तार धीमी रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।
यात्रियों से रेलवे की अपील
train cancelled, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मरम्मत कार्य जरूरी है। यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने या यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।
