Temporary Bridge Collapse: प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ी किसान की सालभर की मेहनत
Share this
भानुप्रतापपुर (गावड़े पारा): Gawde Para Farmer Accident, जब सरकार और प्रशासन की वादाखिलाफी हद से गुजर जाती है, तब उसका सबसे बड़ा खामियाजा गरीब और मेहनतकश किसान को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा शुक्रवार को ग्राम रानीडोगरी के गावड़े पारा में देखने को मिला, जहां नदी पर बने अस्थायी पुल से धान से भरी ट्रैक्टर नदी में जा गिरी। इस घटना ने एक किसान की सालभर की मेहनत को पल भर में तबाह कर दिया।
नदी में समा गई किसान की सालभर की कमाई
Farmer Tractor Fell Into River, मिली जानकारी के अनुसार, गावड़े पारा निवासी किसान अपनी धान की फसल ट्रैक्टर में लादकर मंडी ले जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बनाए गए अस्थायी पुल से गुजर रही थी, तेज बहाव और कमजोर संरचना के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे नदी में गिर गया। देखते ही देखते पूरी फसल पानी में बह गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसान को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
सालों से लंबित है पक्के पुल की मांग
Farmer Tractor Fell Into River, गौरतलब है कि ग्राम रानीडोगरी के गावड़े पारा में ग्रामीण वर्षों से पक्के पुल की मांग करते आ रहे हैं। कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन सौंपे गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। मजबूरी में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर एक अस्थायी पुल का निर्माण किया था, ताकि आवागमन और खेती से जुड़े कार्य किसी तरह चल सकें।
अस्थायी व्यवस्था बनी हादसे की वजह
Bridge Demand Rural Area, ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल केवल मजबूरी में बनाया गया था। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ते ही यह पुल जानलेवा साबित हो जाता है। शुक्रवार को हुआ हादसा प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है, जिसने एक किसान की मेहनत और भविष्य दोनों को खतरे में डाल दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Gawde Para Farmer Accident, हादसे के बाद गावड़े पारा सहित आसपास के ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पक्के पुल का निर्माण हो गया होता, तो यह दुर्घटना कभी नहीं होती। किसान अपनी फसल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने जा रहा था, लेकिन अब उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित किसान के लिए मुआवजे की मांग
Bridge Demand Rural Area, स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित किसान को तत्काल मुआवजा देने और रानीडोगरी में जल्द से जल्द पक्के पुल का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
