CM Sai Today Tour: मुख्यमंत्री साय का दौरा, विकास कार्यों, और सांस्कृतिक आयोजनों में होंगे शामिल
Share this
रायपुर। CM Sai Jashpur Raigarh Kanker Tour, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को प्रदेश के चार जिलों—जशपुर, रायगढ़, कांकेर और रायपुर—के व्यापक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा, भूमिपूजन-शिलान्यास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
जशपुर से दौरे की शुरुआत
Chhattisgarh CM Tour Schedule, मुख्यमंत्री अपने निज निवास ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर से प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:40 बजे रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम खम्हार हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां से आगे के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कांकेर में मकर संक्रांति मेला महोत्सव में सहभागिता
CM Sai Makar Sankranti Mela 2026, दोपहर 2:05 बजे मुख्यमंत्री कांकेर जिले के पखांजूर स्थित कन्या शाला मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे नर-नारायण सेवाश्रम पहुंचकर 62वें मकर संक्रांति मेला महोत्सव 2026 के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास
CM Sai Makar Sankranti Mela 2026, मकर संक्रांति कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पखांजूर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।
आरंग में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
CM Sai Development Works, शाम के समय मुख्यमंत्री रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकचौरी पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के बाद वे आरंग के लिए रवाना होंगे, जहां बागेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में होंगे शामिल
Raja Mordhwaj Arang Mahotsav 2026, सायंकाल इंडोर स्टेडियम परिसर, आरंग में आयोजित राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहभागिता करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
