Construction Tender: 11 कार्यों को जोड़कर निकाली सिंगल टेंडर, स्थानीय ठेकेदारों में आक्रोश

Share this

भिलाईनगर। Bhilai Nagar Nigam, नगर निगम भिलाई एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला शहर में सार्वजनिक डोम शेड निर्माण से जुड़ा है, जहां 11 अलग-अलग कार्यों की निविदा को एक साथ जोड़कर एकल टेंडर जारी कर दिया गया है। इस फैसले से डी और सी श्रेणी के स्थानीय ठेकेदारों के निविदा प्रक्रिया से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है।

11 अलग-अलग कार्य, फिर भी एक ही निविदा

Tender Controversy, नगर निगम भिलाई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 11 स्थानों पर सार्वजनिक डोम शेड निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई थी। शासनादेश में इन 11 कार्यों को अलग-अलग दर्शाया गया है, लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने सभी कार्यों को मिलाकर एक ही सिंगल निविदा आमंत्रित कर दी।

इस निर्णय से निगम की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

पसंदीदा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का आरोप

Corruption Allegation, स्थानीय ठेकेदारों का आरोप है कि यह पूरा मामला किसी खास या पसंदीदा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। यदि सभी कार्यों की निविदाएं अलग-अलग जारी की जातीं, तो अधिक संख्या में ठेकेदार भाग ले सकते थे और प्रतिस्पर्धा बढ़ने से निगम को कम दरों पर बेहतर गुणवत्ता का काम मिल सकता था।

डी और सी श्रेणी के ठेकेदार हुए बाहर

Tender Scam, जानकारों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी पंजीयन नियमों के अनुसार—

  • डी श्रेणी के ठेकेदार 1 करोड़ रुपये तक
  • सी श्रेणी के ठेकेदार 2 करोड़ रुपये तक
  • बी श्रेणी के ठेकेदार 2 से 10 करोड़ रुपये तक के कार्यों में पात्र होते हैं।

Tender Scam, 11 कार्यों को जोड़कर 2.30 करोड़ रुपये की एकल निविदा जारी करने से बड़ी संख्या में डी और सी श्रेणी के स्थानीय ठेकेदार स्वतः ही निविदा प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा सीमित हो गई है।

नगर निगम की मंशा पर उठे सवाल

Corruption Allegation, स्थानीय ठेकेदारों और नागरिकों का कहना है कि इस तरह के फैसले से न सिर्फ छोटे ठेकेदारों के अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि सरकारी नियमों की भावना के भी खिलाफ है। अब देखना होगा कि इस मामले में नगर निगम प्रशासन क्या स्पष्टीकरण देता है और शासन स्तर पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Share this

You may have missed