Press Club Election Raipur: प्रेस क्लब चुनाव में दिखा जबरदस्त उत्साह, कई पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला

Share this

रायपुर। Press Club Election Raipur, रायपुर प्रेस क्लब की चिर-प्रतीक्षित चुनाव प्रक्रिया आज औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। मतदान को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक 100 से अधिक पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

राजनीतिक और सामाजिक वर्ग की नजरें चुनाव पर

Media Election Chhattisgarh, रायपुर प्रेस क्लब का यह चुनाव केवल पत्रकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस पर राजनीतिक दलों, व्यापारी संगठनों, कर्मचारी वर्ग और जागरूक नागरिकों की भी पैनी नजर बनी हुई है। प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है।

अध्यक्ष पद पर कई दिग्गज मैदान में

Raipur Press Club Election 2026, इस बार प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के लिए कई पैनलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

  • संगवारी पैनल से मोहन तिवारी
  • परिवर्तन पैनल से प्रशांत दुबे
  • प्रतिष्ठा पैनल से अनिल पुसदकर
  • संकल्प पैनल से प्रफुल्ल ठाकुर
  • क्रांतिकारी पैनल से सुनील नामदेव
  • केके कर्मा भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं

इन सभी के बीच कड़ा और रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

महासचिव सहित अन्य पदों पर भी कांटे की टक्कर

Press Club President Election, महासचिव पद के लिए संदीप शुक्ला, गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा और महादेव तिवारी समेत अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसी तरह उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों के लिए भी कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

787 मतदाता करेंगे पदाधिकारियों का चयन

Raipur Press Club Election 2026, चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतपत्रों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में कुल 787 मतदाता प्रेस क्लब के नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Press Club President Election, चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Share this

You may have missed