cow smuggling: पुलिस ने 56 गौवंश को कराया मुक्त, 5 गौ तस्कर गिरफ्तार

Share this

दंतेवाड़ा। cow smuggling, जिले में पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56 गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया है। यह कार्रवाई गौ संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

cattle smuggling news, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल के रास्तों से गौवंश को कत्लखाने ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा थाना पुलिस की टीम ने मटेनार गौठान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां से सभी आरोपियों को पकड़ा गया।

cattle smuggling news, पूछताछ में गिरफ्तार सभी आरोपी गीदम थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पशु चिकित्सक द्वारा जांच के बाद सभी गौवंश को सुरक्षित रूप से गौठान भेज दिया गया।

cattle smuggling news, पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में गौ तस्करी पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को सख्त संदेश मिला है। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की है।

Share this

You may have missed