CM Big Announcement: CG के सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगा महंगाई भत्ता

Share this

रायपुर। CM Big Announcement, छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए साल से पहले बड़ी सौगात का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अब प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

Government Employees DA Increased, महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के रोहिणीपुरम में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन के दौरान की। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से DA बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है।

Government Employees DA Increased, गौरतलब है कि अब तक छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत DA का लाभ दिया जा रहा था। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान दर पर महंगाई भत्ता मिलने लगेगा।

Government Employees DA Increased, इससे पहले साय सरकार ने अगस्त 2025 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। ताजा फैसले से राज्य के करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Government Employees DA Increased,सरकार का कहना है कि यह निर्णय बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में ऐसे फैसले लिए जाते रहेंगे।

Share this

You may have missed