Paneer Seized News: इतने किलो पनीर जब्त, खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई

Share this

रायपुर। Paneer Seized News, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में डेयरी दुकानों और पनीर निर्माण इकाइयों पर लगातार सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग ने मिलावटी पनीर और खोवा के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए 1700 किलो पनीर जब्त किया है। यह कार्रवाई मिलावट के बढ़ते मामलों को देखते हुए की गई।

2025 से अब तक 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए

Dairy Inspection Raipur, वर्ष 2025 से अब तक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर द्वारा पनीर एवं एनालॉग पनीर से जुड़ी फर्मों, प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों पर नियमित निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 35 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। जांच के दौरान अमानक पाए गए पनीर और खोवा को नियमानुसार नष्ट कराया गया।

1700 किलो पनीर और खोवा जब्त, लाखों का माल नष्ट

Dairy Inspection Raipur, निरीक्षण अभियान के दौरान 1700 किलोग्राम एनालॉग पनीर, पनीर और खोवा जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 4 लाख 76 हजार रुपये बताया गया है। खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे न उतरने के कारण इसे नष्ट कर दिया गया।

10 मामले न्यायालय में, कार्रवाई जारी

Dairy Inspection Raipur, अब तक इन मामलों से संबंधित 10 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जो वर्तमान में विचाराधीन हैं। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डेयरी यूनिट में गंदगी, मौके पर टीम ने मारा छापा

Dairy Inspection Raipur, 07 जनवरी को अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मेसर्स के. एल.पी. डेयरी एवं मिल्क प्रोडक्ट, भाठागांव रायपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पनीर का निर्माण अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में पाया गया।

नमूना जांच के लिए भेजा गया, नोटिस जारी

Food Safety Action Raipur, मौके से लूज पनीर का विधिक नमूना जांच के लिए भेजा गया और 1700 किलो पनीर जब्त किया गया। संबंधित फर्म को ऑनलाइन सुधार सूचना हेतु नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

Food Safety Action Raipur, खाद्य पदार्थों से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

Food Safety Action Raipur, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में डेयरी दुकानों और पनीर निर्माण इकाइयों पर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share this

You may have missed