CG Health News: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिली मंजूरी

Share this

रायपुर। CG Health News, छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट में की गई घोषणा के अनुरूप लिया गया है।

New PHC in Chhattisgarh, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी क्षेत्र सहित कई विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इनमें कोरिया, कोंडागांव, राजपुर, दरभा, दुलदुला, फरसाबहार और कुनकुरी जैसे क्षेत्रों के गांव शामिल हैं, जहां लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

New PHC in Chhattisgarh, नए स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सेवाओं के लिए पूर्ण स्टाफ संरचना तय की गई है। प्रत्येक केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तीन स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, सहायक ग्रेड-3, एक वार्ड बॉय और दो आया के पद स्वीकृत किए गए हैं।

New PHC in Chhattisgarh, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को अब इलाज के लिए दूर शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार, प्राथमिक जांच और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में इससे उल्लेखनीय सुधार होगा।

सरकार का यह कदम राज्य में सुलभ, मजबूत और समावेशी स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share this

You may have missed