Political News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा ऐलान: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ से इलेक्शन मोड में PCC

Share this

रायपुर। Political News, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान की घोषणा की है। यह अभियान 10 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेगा। कांग्रेस का लक्ष्य पंचायत स्तर तक जाकर मनरेगा को लेकर जनमत तैयार करना और ग्रामीण मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

Political News, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस अभियान के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी अब पूरी तरह “इलेक्शन मोड” में आ चुकी है और सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

जिलावार समन्वयकों की नियुक्ति, संगठन को मिली नई धार

MNREGA Bachao Sangram,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में इस अभियान के लिए जिलावार समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। संगठन महासचिव (संगठन) मलकीत सिंह गेदू के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक आदेश (क्रमांक 011) के अनुसार यह आंदोलन जिला, शहर, नगर, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक संचालित किया जाएगा।

समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में पहुंचकर अभियान से जुड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।

मनरेगा कमजोर करने का आरोप, ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुद्दा

MNREGA Bachao Sangram, कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते मनरेगा लगातार कमजोर हुआ है, जिससे ग्रामीण मजदूरों और किसानों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्टी का कहना है कि रोजगार के अवसर घटने से ग्रामीण इलाकों में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

कांग्रेस इसे सीधे तौर पर ग्रामीण मतदाताओं से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा मानते हुए इसे जनआंदोलन का रूप देना चाहती है।

राष्ट्रीय नेताओं तक पहुंचा आदेश, अभियान को मिल रहा बड़ा समर्थन

MNREGA Bachao Sangram, इस संगठनात्मक सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभियान से जुड़े आदेश की प्रतिलिपि कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं को भी भेजी गई है।

इनमें

  1. के.सी. वेणुगोपाल
  2. सचिन पायलट
  3. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत
  4. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  5. पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं।

ग्रामीण भारत पर फोकस, चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा

MNREGA Bachao Sangram, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को केंद्र में रखकर कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह अभियान जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव डाल पाता है और सत्ता पक्ष की राजनीति पर कितना दबाव बना पाता है।

 

Share this

You may have missed