Ambulance ganja smuggling, 520 किलो गांजा जब्त; 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Share this

महासमुंद। Ambulance ganja smuggling, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोमाखान थाना पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एंबुलेंस कार से 520 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Chhattisgarh drug bust, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एंबुलेंस वाहन के जरिए भारी मात्रा में गांजा एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कोमाखान थाना पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

Chhattisgarh drug bust, इसी दौरान एक संदिग्ध एंबुलेंस वाहन को रोका गया। वाहन पर एंबुलेंस का साइन बोर्ड और सायरन लगे होने के कारण वह आपातकालीन सेवा का वाहन प्रतीत हो रहा था। लेकिन पुलिस को शक होने पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो एंबुलेंस के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में भरा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर गांजे का कुल वजन 520 किलो पाया गया।

Mahasamund ganja seizure, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इस एंबुलेंस के माध्यम से बिहार के भवानी पटना क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहे थे। जांच एजेंसियों से बचने के लिए तस्करों ने एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था, ताकि किसी को शक न हो और चेक पोस्ट आसानी से पार की जा सके। हालांकि, कोमाखान पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई।

Mahasamund ganja seizure, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम जानकारियाँ दी हैं। पुलिस को आशंका है कि इस मामले के तार अन्य राज्यों में सक्रिय बड़े तस्करों से भी जुड़े हो सकते हैं।

Mahasamund ganja seizure, फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह तथा सप्लाई चैन का खुलासा करने में जुटी हुई है। कोमाखान थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share this

You may have missed