Scholarship News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संस्था व कोर्स परिवर्तन की अंतिम तिथि 9 जनवरी

Share this

धमतरी। Scholarship News, जिले के शासकीय एवं अशासकीय आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

Post Matric Scholarship, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 के लिए आवेदन करने वाले ऐसे छात्र जिनके ऑनलाइन पोर्टल में संस्था या कोर्स परिवर्तन की आवश्यकता है, उनके लिए 9 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

निर्धारित तिथि तक जानकारी देना अनिवार्य

Post Matric Scholarship, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विद्यार्थियों को संस्था एवं कोर्स परिवर्तन की जानकारी तत्काल अपनी अध्ययनरत संस्था में जमा करनी होगी।

Post Matric Scholarship, उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथि तक संस्था एवं कोर्स परिवर्तन और चालान अपलोड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यदि तय समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज और चालान की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो इसके लिए विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Share this

You may have missed