Raipur News: मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी को जनदर्शन, CM साय करेंगे जनता से सीधा संवाद
Share this
रायपुर। Raipur News, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 8 जनवरी (गुरुवार) को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर से आने वाले नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
Jan Darshan Raipur, मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन के दौरान प्राप्त होने वाले हर आवेदन का त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
Jan Darshan Raipur, मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक अमले को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि समाधान प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी हो।
