Crime News: बुजुर्ग गांजा तस्कर गिरफ्तार, घर के पलंग से मिला 1.3 किलो गांजा

Share this

दुर्ग। Crime News, जिले के ग्राम जामगांव एम में पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही घर से गांजे की खरीदी-बिक्री कर रहा था और नशे का सामान पलंग के ऊपर छिपाकर रखा गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Durg Ganja Case, अमलेश्वर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जामगांव एम निवासी सोनई प्रजापति अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और संदेही के घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में 1.300 किलोग्राम गांजा बरामद

Durg Ganja Case, पुलिस द्वारा विधिवत पूछताछ के बाद आरोपी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर के अंदर पलंग के ऊपर रखे सफेद-लाल रंग के कपड़े के थैले से 1.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गांजा बिक्री की नकद रकम भी जब्त

Durg Ganja Case, पुलिस ने मौके से गांजा बिक्री से प्राप्त 12 हजार 950 रुपए नगद भी जब्त किए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। कुल जब्ती की कीमत 77 हजार 950 रुपए आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Durg Ganja Case, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमलेश्वर थाना पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share this

You may have missed