Crime News: इस कॉलोनी में कारपेंटर की संदिग्ध मौत, शव पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका
Share this
रायपुर। Crime News, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामा वर्ल्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसे देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
Carpenter Death News, मृतक की पहचान शुभम राणा (25 वर्ष) निवासी देवघर, झारखंड के रूप में हुई है। शुभम रामा वर्ल्ड स्थित स्वर्णभूमि कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में कारपेंटर का काम करता था और वहीं अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ रह रहा था।
जानिए पूरा घटनाक्रम
Carpenter Death News, पुलिस के अनुसार, 5 जनवरी की रात करीब 11 बजे शुभम अपने कमरे से अचानक गायब हो गया था। सुबह जब उसके साथी मजदूर उठे तो उन्होंने निर्माणाधीन मकान के भीतर शुभम की लाश पड़ी देखी। तत्काल इसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी गई।
Carpenter Death News, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस इसे विवाद के बाद हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Carpenter Death News, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक के साथ काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक का किसी से कोई स्पष्ट विवाद नहीं था।
परिजनों को दी गई सूचना
Carpenter Death News, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शुभम के परिजन झारखंड से रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
