Road Block Protest: सड़क जाम कर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 10 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Share this

जांजगीर–चांपा। मार्ग अवरुद्ध कर कानून व्यवस्था भंग करने के मामले में कोतवाली जांजगीर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 10 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 02 जनवरी 2026 की रात जांजगीर शहर स्थित नेताजी फर्नीचर दुकान के सामने आरोपियों द्वारा एक शव को मुख्य सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लगभग तीन घंटे तक मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आम नागरिकों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

 

सड़क जाम के कारण आपातकालीन सेवाओं सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना जांजगीर में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

 

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध भी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

नामजद आरोपी

 

1. कृष्ण टंडन

2. संजय रत्नाकर

3. मनीष गड़ेवाल

4. तरुण कश्यप

5. धीरेंद्र बौद्ध

6. सचिन सूर्यवंशी

7. दुर्गेश प्रधान

8. रामपाल दिनकर

9. सुरेंद्र रत्नाकर

10. हेमंत पैगवार

एवं अन्य

Share this

You may have missed