cyber crime News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम जब्त

Share this

डोंगरगढ़। चिचोला पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पीड़िता ने चिचोला थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो एक अज्ञात मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा रहे हैं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

शिकायत मिलते ही चिचोला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने ग्राम कोलिहापुरी निवासी आरोपी जनक लाल साहू को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित करने में किया गया था। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख्त नजर रखी जा रही है और इस तरह के अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this

You may have missed