Naxal Surrender News: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 22 उग्रवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, किया आत्मसमर्पण

Share this

सुकमा। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में सक्रिय नक्सल संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सभी नक्सलियों ने उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

 

यह सामूहिक आत्मसमर्पण उड़ीसा के मल्कानगिरी जिला मुख्यालय में किया गया, जहां उड़ीसा पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और विभिन्न नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के दबाव और लगातार घटते जनसमर्थन के कारण नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी।

 

अधिकारियों ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि आने वाले समय में और भी नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना है।

 

Share this

You may have missed