Naxal News: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद
Share this
सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों को लगातार तेज किया जा रहा है। बीते कुछ समय से सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई से नक्सली संगठन बुरी तरह बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
CRPF और जिला पुलिस बल ने संयुक्त अभियान के तहत नक्सलियों की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, जवानों ने मौके से 8 राइफल के साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इसके अलावा फैक्ट्री में हथियार निर्माण से जुड़ा सामान भी बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की ताकत को बड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा। उनके इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं।
इन अभियानों के तहत अब तक कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। अब तक सैकड़ों नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
