डिजिटल एजुकेशन में क्रांति: नीलेश खेडेकर की एड्युटेक पहल से छात्रों को मिलेगा स्मार्ट और क्वालिटी लर्निंग का नया प्लेटफॉर्म
Share this
मुंबई, महाराष्ट्र। देश में शिक्षा को आसान, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एड्युटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नीलेश खेडेकर लगातार नई पहल कर रहे हैं। उनका मानना है कि स्टूडेंट्स को डिजिटल मीडियम के ज़रिए बेस्ट और आसान एजुकेशन मिलनी चाहिए, ताकि वे न सिर्फ विषयों को समझ सकें बल्कि बेहतर परफॉर्मेंस भी दे सकें।
नीलेश खेडेकर ने डिजिटल एजुकेशन के क्षेत्र में एक अनोखा कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसमें QR कोड आधारित इंटरैक्टिव प्रैक्टिस बुक्स के माध्यम से छात्र किताब में दिए गए सवालों को वीडियो, एक्सपर्ट एक्सप्लेनेशन और लाइव लेक्चर के ज़रिए आसानी से समझ और याद कर सकते हैं। इससे छात्रों के रिजल्ट में परसेंटेज बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद है।
नीलेश खेडेकर पिछले कई वर्षों से 24×7 फ्री लाइव एजुकेशन देने के मकसद से काम कर रहे हैं। उन्होंने नए ज़माने की जरूरतों को समझते हुए ट्रेडिशनल और डिजिटल एजुकेशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन तैयार किया है। एड्युटेक प्लेटफॉर्म पर हर सब्जेक्ट और सब-सब्जेक्ट के लिए वीडियो कंटेंट, लिखित प्रैक्टिस, टेस्ट, लेक्चर और एक्सपर्ट गाइडेंस उपलब्ध कराई जाती है। इसमें CBSE और स्टेट बोर्ड दोनों का सिलेबस शामिल है।
एड्युटेक का उद्देश्य इकॉनमी के अनुरूप क्वालिटी और अफोर्डेबल लर्निंग कंटेंट उपलब्ध कराना है, ताकि देश के लाखों छात्रों को इसका लाभ मिल सके। यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन होम ट्यूशन के विकल्पों के साथ-साथ डिजिटल टूल्स, स्किल डेवलपमेंट और जॉब-रेडी स्किल्स भी प्रदान करता है, जो पाठ्य पुस्तकों से आगे की जरूरतों को पूरा करते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और इनोवेटिव सॉल्यूशंस के लिए श्री नीलेश खेडेकर को दिल्ली में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के हाथों ‘इंडियन अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके नेशनल लेवल पर किए गए शैक्षिक योगदान का प्रमाण है।
एड्युटेक ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 4500 से अधिक एजुकेशन प्रोडक्ट्स लाने का संकल्प लिया है। साथ ही, स्टेट और नेशनल लेवल क्विज़ के माध्यम से छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना भी बनाई गई है, जिससे स्टूडेंट्स का ध्यान शिक्षा की ओर और अधिक केंद्रित हो सके।
नीलेश खेडेकर का कहना है कि आज के दौर में सिर्फ मार्क्स ही काफी नहीं हैं, बल्कि संचार कौशल, कोडिंग और डिजिटल साक्षरता जैसे रियल-वर्ल्ड स्किल्स की भी ज़रूरत है। एड्युटेक इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।
एड्युटेक ज्ञान और विज्ञान का एक खूबसूरत संगम है, जहां वैल्यू एजुकेशन को शिक्षण की आत्मा माना गया है। एड्युटेक का मिशन देशभर में शिक्षण क्रांति की मशाल जलाकर भारत के भविष्य को रोशन करना है।

