UGC NET Exam Schedule: 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक होगी परीक्षा, 85 विषयों का टाइमटेबल जारी
Share this
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम (UGC NET Date Sheet 2025) जारी कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT मोड) में दो शिफ्टों में होगी।
एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार,
प्रथम शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
इस बार यूजीसी नेट परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड अपडेट
एनटीए ने बताया है कि एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड की तिथि को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
क्या है यूजीसी नेट परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। यह परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में—
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)
असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता
पीएचडी में प्रवेश के लिए अनिवार्य होती है।
परीक्षा में दो पेपर होते हैं—
पेपर-1: सामान्य योग्यता एवं शिक्षण अभिरुचि
पेपर-2: उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय
न्यूनतम अर्हता अंक—
सामान्य वर्ग: 40%
आरक्षित वर्ग: 35%
UGC NET December 2025 / January 2026 Subject-Wise Exam Schedule
31 दिसंबर 2025 (शिफ्ट-I)
लॉ, सोशल वर्क, तेलुगु, पर्यटन प्रशासन, स्पेनिश, प्राकृत, कश्मीरी, कोंकणी, समाजशास्त्र
02 जनवरी 2026
शिफ्ट-I:
कंप्यूटर साइंस, लाइब्रेरी साइंस, उर्दू, फॉरेंसिक साइंस, बंगाली, अरबी, बोडो, मानवाधिकार
शिफ्ट-II:
वाणिज्य, संस्कृत, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, योग, पंजाबी, महिला अध्ययन
03 जनवरी 2026
शिफ्ट-I:
वाणिज्य, संस्कृत, अपराध विज्ञान, पॉलिटिकल साइंस, आपदा प्रबंधन
शिफ्ट-II:
भूगोल, शिक्षा, मैथिली, भारतीय संस्कृति, पर्सियन
05 जनवरी 2026
शिफ्ट-I:
इंग्लिश, एंथ्रोपोलॉजी, फ्रेंच, डोगरी, रशियन, चाइनीज
शिफ्ट-II:
इतिहास, विजुअल आर्ट, असमिया, पुरातत्व, गुजराती, राजस्थानी
06 जनवरी 2026
शिफ्ट-I:
राजनीति विज्ञान, रक्षा अध्ययन, हिंदू अध्ययन, नेपाली
शिफ्ट-II:
हिंदी, तमिल, जनसंचार एवं पत्रकारिता, मलयालम, कन्नड़
07 जनवरी 2026
शिफ्ट-I:
अर्थशास्त्र, प्रबंधन, लोक प्रशासन, भाषाविज्ञान
शिफ्ट-II:
पर्यावरण विज्ञान, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, मराठी, परफॉर्मिंग आर्ट


