CG Protest News: अचानक भड़का आक्रोश, पेड़ काटकर रास्ते बंद… इलाके में मचा हड़कंप, जाने क्या है मामला
Share this
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए, जब ग्रामीणों ने आमाबेड़ा जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिए। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों के पहुंचने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और आमाबेड़ा की ओर जाने वाले सभी रास्तों को जाम कर दिया। सड़क बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आसपास के इलाकों में आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू किया और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें क्षेत्र में बाहरी लोगों की अचानक बड़ी संख्या में मौजूदगी को लेकर आपत्ति है, इसी कारण उन्होंने विरोध का रास्ता अपनाया। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
