कड़ाके की ठंड से कांपा छत्तीसगढ़, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड का असर तेज हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा लुढ़कने लगा है। तेज़ उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रायपुर में भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट: 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने 12 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं—

कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद।

अधिकारियों का कहना है कि ठंडी हवा का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। इससे सुबह और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

 

आम लोगों की बढ़ी मुश्किलें, अलाव का सहारा

इस साल दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दी है। आमतौर पर इतनी सर्दी 15 दिसंबर के बाद देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार मौसम ने पहले ही करवट ले ली।

शहरों में सुबह-सुबह कोहरा और ओस की मोटी चादर दिखाई दे रही है।

कई क्षेत्रों में लोगों ने अपने स्तर पर अलाव की व्यवस्था की है, वहीं स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से भी अलाव की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Share this