जशपुर में शिक्षक की शर्मनाक हरकत: छात्राओं ने लगाया आरोप, BEO जांच में तथ्य सही, एफआईआर के निर्देश

Share this

जशपुर। जिले के डीएवी स्कूल पंडरीपानी से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। छात्राओं ने अपने ही स्कूल के एक शिक्षक पर बैड टच और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह खुलासा जिले में हाल ही में सुरंगपानी और बगीचा स्कूल में हुई घटनाओं के बाद सामने आया है, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बन गया है।

 

12 दिन तक स्कूल प्रबंधन ने दबाया मामला

 

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना को सामने आए 12 दिन बीत जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सूत्रों के अनुसार, छात्राओं ने घटना की लिखित शिकायत प्राचार्य राजकुमार को दी थी, लेकिन उन्होंने स्कूल की “बदनामी” के डर से मामले को दबाने की कोशिश की और न तो पुलिस को जानकारी दी और न ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कदम उठाया।

 

छात्राओं ने बताया कि उक्त शिक्षक कई दिनों से अनुचित व्यवहार कर रहा था। इसके बावजूद स्कूल की निष्क्रियता अभिभावकों में भारी नाराज़गी का कारण बनी हुई है।

 

 

प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग तेज

 

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा—

 

आरोपी शिक्षक पर FIR दर्ज की जाए

 

मामले को दबाने की कोशिश करने वाले स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई हो

जिले के सभी स्कूलों में बच्चियों की सुरक्षा के कड़े नियम लागू किए जाएं

अभिभावकों का सवाल है कि—

“क्या स्कूल की इमेज बच्चियों की अस्मिता से बड़ी है?”

जिले में बढ़ती घटनाएँ, सिस्टम पर सवाल

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सुरंगपानी और बगीचा स्कूल में भी इसी तरह की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएँ जिले की स्कूल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

सरकार भले ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्कूलों में सुरक्षा बेहद कमजोर साबित हो रही है।

BEO की जांच में आरोप सही—FIR की तैयारी शुरू

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है और छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

अब पुलिस पर जिम्मेदारी है कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।

Share this

You may have missed