दर्दनाक सड़क हादसा: ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक खिलाड़ी की मौत, दो घायल

Share this

अकलतरा। अकलतरा क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, अकलतरा से क्रिकेट खेलकर वापस लौट रहे तीन खिलाड़ी हथनेवरा ब्रिज के पास करीब शाम 7 बजे अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक और घायल युवक जेठा, सक्ती क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में एक खिलाड़ी का हाथ टूट गया, जबकि दूसरे खिलाड़ी को भी कई गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही चांपा टीआई जे.पी. गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए रेस्क्यू कार्य कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी।

Share this

You may have missed