7 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी पर शक गहराया 

Share this

रायगढ़। रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है और हत्या का शक मृतिका के मामा के पड़ोसी पर जताया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका बच्ची अपने मामा के घर रहती थी और दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार सुबह वह अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कुछ देर बाद बच्ची का शव मामा के पड़ोसी के घर में मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों और गांव वालों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्ची के गले पर गंभीर चोट और निशान मिले हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर गला दबाकर हत्या की पुष्टि होती है।

 

पुलिस फिलहाल हर एंगल से गहन जांच कर रही है। आसपास के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या में किसी एक या एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की पुष्टि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही होगी।

 

Share this

You may have missed