छत्तीसगढ़ PSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया, 238 पदों पर होगी भर्ती

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग इस बार कुल 17 विभागों में 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित करेगा। इनमें 14 पद डिप्टी कलेक्टर, 28 पद डीएसपी, और सबसे अधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 30 दिसंबर रात 11:59 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी।

छत्तीसगढ़ मूल निवासियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

त्रुटि सुधार के लिए दो चरण:-

31 दिसंबर (12 PM) से 2 जनवरी (11:59 PM) तक: त्रुटि सुधार निशुल्क

3 जनवरी (12 PM) से 5 जनवरी (11:59 PM) तक: त्रुटि सुधार 500 रुपये शुल्क के साथ

22 फरवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा:-

राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में प्री परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी—

पहली पाली: सुबह 10 बजे से 12 बजे

दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से 5 बजे

मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां 16, 17, 18 और 19 मई 2025 तय की गई हैं। मुख्य परीक्षा के केंद्र रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर में बनाए जाएंगे।

न्यूनतम अर्हता (Qualifying Marks)

अनारक्षित वर्ग: प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 33%

आरक्षित वर्ग: न्यूनतम 23% अंक आवश्यक

मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्ति दी जाएगी। आयोग ने पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, पाठ्यक्रम और शुल्क की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई है।

Share this

You may have missed