खाना खाने के विवाद में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Share this

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक हैरान व दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने सिर्फ खाना खाने को लेकर हुए विवाद में अपनी ही पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा की है।

मृतिका की पहचान 29 वर्षीय पूर्णिमा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति रेंगा बघेल (37 वर्ष) बताया जा रहा है।

खाना खाने को लेकर हुआ झगड़ा, फिर बढ़ा विवाद:-

जानकारी के अनुसार, रेंगा बघेल कोई काम नहीं करता था और अक्सर घर से बाहर घूमता रहता था, जबकि उसकी पत्नी पूर्णिमा मजदूरी कर परिवार का खर्च उठाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव बना रहता था।

घटना वाले दिन भी देर रात खाना खाने को लेकर उनके बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया।

बच्चों के सामने पत्नी की हत्या:-

विवाद बढ़ने पर रेंगा बघेल ने गुस्से में आकर डंडा उठाया और पत्नी पूर्णिमा को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बच्चों के सामने ही उसने पत्नी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पूर्णिमा दम तोड़ चुकी थी।

आरोपी पति गिरफ्तार:-

घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रेंगा बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share this

You may have missed