दिल्ली की कंपनी के 15 लाख रुपये हड़पने वाला बैंक मैनेजर रायपुर से गिरफ्तार

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने दिल्ली-स्थित कंपनी भूटानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार कश्यप (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कंपनी के रायपुर ब्रांच में मैनेजर पद पर कार्यरत था।

शिकायतकर्ता शिवम भूटानी ने 17 मई को थाना कटोरा तालाब में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कंपनी की दिल्ली स्थित मुख्य शाखा स्वच्छता एवं हाईजीन से जुड़े उत्पादों एवं पोर्टेबल शौचालय सेवाओं का संचालन करती है। रायपुर के उरकुरा स्थित कंपनी ब्रांच में वर्ष 2021 से मैनेजर के रूप में काम कर रहा संदीप, मई 2025 तक बिक्री की गई सामग्री का पैसा कंपनी खातों में जमा करने के बजाय सीधे अपने बैंक खाते में ले रहा था।

जांच में पता चला कि आरोपी बिल दर्ज नहीं करता था और ग्राहकों से प्राप्त राशि को निजी उपयोग में लगाता था। इस धोखाधड़ी के चलते कंपनी को लगभग 15 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। कंपनी द्वारा प्रस्तुत बैंक स्टेटमेंट और बिक्री रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 316(3), 318(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया।

जांच के दौरान आरोपी के लेनदेन से जुड़े खातों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस को सूचना मिली कि संदीप कैलाश नगर, बीरगांव में छिपा हुआ है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

13 नवंबर 2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: संदीप कुमार कश्यप

पिता: बृजमोहन सिंह कश्यप

उम्र: 40 वर्ष

स्थायी पता: सरधना बस स्टैंड के पास, कहारान मोहल्ला, थाना सरधना, जिला मेरठ (उ.प्र.)

वर्तमान पता: भूटानी इंटरनेशनल प्रा. लि., उरकुरा, रायपुर

 

Share this

You may have missed