दिल्ली-लखनऊ-अहमदाबाद के मंदिर थे निशाने पर — लखनऊ में खुरासान मॉड्यूल के तीन आतंकी गिरफ्तार

Share this

लखनऊ: अहमदाबाद से गिरफ्तार तीन आतंकियों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की कार्रवाई में पकड़े गए खुरासान मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मोहिउद्दीन, लखीमपुर खीरी के सोहेल और शामली के आजाद सैफी ने बताया कि वे नई दिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

एटीएस के अनुसार, आतंकियों का प्लान था कि मंदिरों में बांटे जाने वाले ‘प्रसाद’ में घातक केमिकल ‘रिसिन’ मिलाया जाए, ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की जान ली जा सके। जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर अबू खदीजा के संपर्क में थे, जो उन्हें लगातार निर्देश दे रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन से मंदिरों की रेकी की तस्वीरें, वीडियो और रिसिन तैयार करने के तरीकों की जानकारी मिली है। गिरफ्तारी के दौरान एटीएस ने रिसिन का स्टॉक भी बरामद किया है, जो जैविक हथियार (Biological Weapon) की श्रेणी में आता है।

मंदिरों के प्रसाद में जहर मिलाने की साजिश:-

पूछताछ में सोहेल और आजाद ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले महीनों में लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर, अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर और दिल्ली के कई धार्मिक स्थलों की रेकी की थी। उनका प्लान त्योहारों के दौरान मंदिरों के प्रसाद में रिसिन मिलाकर श्रद्धालुओं को खिलाने का था।

रिसिन बेहद खतरनाक केमिकल है — इसकी कुछ मिलीग्राम मात्रा भी इंसान की जान लेने के लिए पर्याप्त होती है। आरोपियों ने बताया कि हैंडलर ने उन्हें आदेश दिया था — “धार्मिक स्थलों पर हमला कर दहशत फैलाओ और समाज में विभाजन करो।”

मदरसे से पढ़ाई और कट्टरपंथ की राह:-

जांच में सामने आया है कि सोहेल और आजाद दोनों ने मुजफ्फरनगर के एक मदरसे से हाफिज की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी कंटेंट से प्रभावित होकर खुरासान मॉड्यूल से जुड़ गए।

डॉ. मोहिउद्दीन, जो पेशे से चिकित्सक हैं, केमिकल की जानकारी होने के कारण रिसिन तैयार करने की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

यूपी नेटवर्क की तलाश जारी:-

एटीएस की टीमें अब भी गुजरात, लखीमपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में छापेमारी कर रही हैं। एजेंसी को शक है कि मॉड्यूल में और भी लोग शामिल हैं, जिन्हें हथियार और फंडिंग मुहैया कराई जा रही थी।

Share this

You may have missed