फर्जी DSP बना ठग! महिला से पुलिस नौकरी के नाम पर 72 लाख रुपये ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Share this

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कुसमी पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को डीएसपी (DSP) बताकर एक महिला से 72 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने महिला को झांसा दिया था कि वह उसके दोनों बेटों की पुलिस विभाग में नौकरी लगवा देगा।

पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोपी पर भरोसा करते हुए उसे 72 लाख रुपये सौंप दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधी पुलिस की मदद से कुसमी पुलिस ने आरोपी को बलरामपुर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस ने कहा है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कुसमी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर लोगों को झांसे में लेने का तरीका अपना रखा था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या उसने अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी की है।

Share this

You may have missed