अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने तीन गोदामों से 119 क्विंटल धान किया जब्त
Share this
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला प्रशासन ने खाद्य विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिलकर बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत जर्वे में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
टीम ने आकस्मिक छापामार कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग गोदामों से कुल 119 क्विंटल धान जब्त किया है।
गोदामवार जब्ती विवरण
- यादव ब्रदर्स (प्रो. मणिशंकर यादव) – 127 बोरी धान (लगभग 51 क्विंटल)
- तरुण ट्रेडर्स (प्रो. सुरेंद्र गिरी गोस्वामी) – 80 बोरी धान (लगभग 32 क्विंटल)
- मां सरस्वती ट्रेडर्स (प्रो. योगेश कश्यप) – 90 बोरी धान (लगभग 36 क्विंटल)
मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले किसी भी प्रकार का अवैध भंडारण, परिवहन या अनियमित खरीद-बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने कहा कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी जारी है। भविष्य में भी इस तरह के मामलों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
