Durg News: बोरी गांव के ग्रामीणों ने शराब दुकान खुलवाने की रखी मांग, कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरी गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के ग्रामीण और व्यापारी खुद शराब की दुकान खुलवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। आमतौर पर जहां भी शराब की दुकान खुलती है, वहां लोग विरोध करते हैं, लेकिन बोरी गांव में इसका ठीक उल्टा देखने को मिला।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव और आसपास अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उनका कहना है कि सरकारी दुकान न होने से लोगों को शराब खरीदने दूर जाना पड़ता है, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शराब दुकान न होने के कारण व्यापार पर भी असर पड़ा है। पहले गांव में लोगों की आवाजाही अधिक थी, लेकिन अब व्यापार पूरी तरह से मंदा पड़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव में सरकारी शराब दुकान खुल जाएगी तो व्यापार फिर से पटरी पर आ जाएगा। इस मांग को लेकर 50 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन दुर्ग कलेक्टर को सौंपा है।

Share this

You may have missed