गर्मी बढ़ने के साथ ही घड़े व सुराही की बिक्री में तेजी आई हर साल बढ़ रही मांग..NV न्यूज

Share this

NV News Raipur: गर्मी का असर तेज होते ही ठंडे पानी की ललक बढ़ जाती है। ऐसे में गले को तर करने के लिए देशी फ्रीज यानी मिट्टी के घड़े और सुराही आदि की मांग बढ़ जाती है। न्यायधानी में इस साल भी जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। बाजार में 80 से लेकर 160 रुपये में घड़ा और सुराही बिक रहा है।(Raipur Mausam) कोरोना महामारी के बाद से गरीब हो या अमीर सभी के बीच ठंडे पानी के लिए मिट्टी के मटके और सुराही की मांग बढ़ गई है। बाजार सहित सड़कों के किनारे जगह-जगह घड़े और सुराही की दुकानें सजी हैं। लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। फ्रीज या कूलर की बिक्री में बढ़ोतरी हो या ना हो, लेकिन मिट्टी से बने बर्तनों की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है

बड़ी संख्या में लोग फ्रीज का ठंडा पानी नहीं पीते। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है। ऐसे लोग गर्मी से राहत के लिए मिट्टी के बर्तनों का ही सहारा लेते हैं।(Raipur Mausam) इन दिनों अप्रैल माह में ही सूर्य की तपिश ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बिलासपुरवासी गर्मी से बचने के लिए लोग हर विकल्प की तलाश में रहते हैं। इन्हीं विकल्पों में से एक मिट्टी का घड़ा और सुराही है। मिट्टी के घड़े का क्रेज यह कि सुविधा संपन्न व्यक्ति भी घर में फ्रीज रहते हुए भी घड़े के पानी को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। वजह सिर्फ इतनी है कि घड़े के पानी से गर्मी में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। ऊपर से सोंधी खुशबू के बीच घड़े का एक गिलास पानी गले को एक अलग ही प्रकार की ठंड का अहसास कराता है।

कुम्हार संतोष प्रजापति का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही घड़े व सुराही की बिक्री में तेजी आई है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग काफी संख्या में घड़े खरीदकर ले जा रहे हैं। अक्षय तृतीया के बाद से बिक्री हर साल और बढ़ जाती है। वैसे तो सामान्य रूप में 80 से लेकर 160 रुपये में घड़ा या सुराही बिक रहे हैं। (Raipur Mausam) हालांकि मध्य प्रदेश के चंदिया और राजस्थानी मटके भी आ चुके हैं। नल सहित अलग-अलग डिजाइन में उपलब्ध हैं। इनका रेट भी अलग-अलग है।

“आनंद सागर सेवा प्रवाह” पिला रही पानी

सामाजिक संस्था “आनंद सागर सेवा प्रवाह” द्वारा बढ़ती गर्मी के बीच शहर में अलग-अलग जगहों में प्याउ सेंटर खोलकर लोगों को पानी पिलाने की सेवा कर रही है। संस्था से जुड़ी महिला सदस्यों ने निश्शुल्क पानी की शुरुआत की है। इसमें देशी मटके का ठंडा पानी पिलाया जा रहा है। आनंद सागर सेवा प्रवाह की संस्थापिका डा.सुषमा पंड्या ने हनुमान मंदिर कपिल नगर चौक एवं गुरु विहार पूजा पार्क चौक के पास निश्शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की है। इसमें संरक्षक कविता शर्मा, उपाध्यक्ष सुमिता दास गुप्ता, सचिव सीमा शुक्ला, कोषाध्यक्ष, रश्मि श्रीवास, सदस्य लीला वर्मा, मंजुला सिंह, श्रीरावजी, संतोष, आशीष, देवांगन व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

Share this

You may have missed