Crime: युवक आठ किलो गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार…NV न्यूज

Share this

NV News बिलासपुर Crime: सिरगिट्टी पुलिस ने मध्यप्रदेश के युवक को आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक ओडिशा से गांजा लाकर बस से एमपी जाने की फिराक में था। इससे पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक लोको कालोनी के पास गांजा लेकर खड़ा है। युवक एमपी जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहा है। इस पर सिरगिट्टी टीआइ भारती मरकाम ने जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए

जवानों ने लोको कालोनी के पास घेराबंदी कर मध्यप्रदेश के सिधी जिला अंतर्गत ग्राम बोण्डामुडा निवासी (40) सरोज महापात्रा को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। उसके ट्राली बैग की तलाशी में आठ किलो गांजा मिला। गांजा जब्त कर युवक को थाने लाया गया। यहां पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर आया था। इसके बाद वह एमपी जाने के लिए बस की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया है।

Share this

You may have missed