CG Breaking News :बिलासपुर से तोखन साहू लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बीजेपी ने खोला पिटारा

Share this

N.V.news : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं. विनोद तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. बिलासपुर लोकसभा से तोखन साहू  के नाम की घोषणा की गई है।

 

 

 

 

प्रत्याशियों को लेकर उम्मीदवारों के संशय की स्थिति अब खत्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

देखें, सूची..

सरगुजा – चिंतामणी महराज

रायगढ़-राधेश्याम राठिया

जांजगीर-चांप- कमलेश जांगड़े

कोरबा- सरोज पांडेय

बिलासपुर- तोखन साहू

राजनांदगांव- संतोष पांडेय

दुर्ग- विजय बघेल

रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल

महासमुंद- रुप कुमारी चौधरी

बस्तर- महेश कश्यप

कांकेर- भोजराज नाग

 

Share this

You may have missed