CGन्यूज़:पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने शिकायत की,पहुंचा जेल…NV न्यूज़

Share this

NV News दुर्ग : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्‍ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया है। बच्ची की मां को इसके बारे में जानकारी होने पर उसने सुपेला थाना में जाकर इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर सुपेला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उक्त घटना बुधवार की है। घटना के समय बच्ची की मां घर से बाहर थी। आरोपित और बच्ची घर पर अकेले थे। इसी दौरान आरोपित ने अपनी बेटी से गंदा काम किया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां घर में आई तो पूरी स्थिति देखकर वो अवाक रह गई। इसके बाद वो बच्ची को लेकर अस्पताल गई और वहां से सुपेला थाना में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी की। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share this

You may have missed