कवर्धा न्यूज़ :अकेलेपन का फायदा उठा कर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार…NV न्यूज़

Share this

N.V. न्यूज़ कवर्धा : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल कबीरधाम जिले के ग्राम कुई में रहने वाले राजेश कुमार सोनवानी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता महिला को किसी बहाने से अकेले में मिलने बुलाया और उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

कवर्धा एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया, दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. घटना के बाद युवक फरार हो गया था. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Share this

You may have missed