CG News: छत्तीसगढ़ के विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में के मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था ईलाज- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News रायपुर: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के बेटे की मौत हो गयी। राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हुई। भीषण सड़क हादसे के शिकार हुए विधायक पुत्र एक महीने से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, लेकिन सोमवार की दोपहर वो जिंदगी की जंग हार गये। आपको बता दें कि 20 फरवरी को खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा भीषण सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गये थे। उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी-कांकेर रोड में विधायक के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जानकारी के मुताबिक विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राईवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक को ओव्हरटेक के दौरान ड्राईवर को सामने का मोड़ नहीं दिखा और कार सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

बताया जाता है कि कार के पलटी खाने के चलते घटना में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद एंबुलेंस से प्रवीण व अन्य घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के वक्त कार को विधायक का पुत्र प्रवीण ही चला रहा था और दुर्घटना के चलते प्रवीण का एक पैर फ्रेक्चर हो चुका था व रीढ़ की हड्डी में भी चोट आयी थी। आज शाम चार बजे विधायक पुत्र का अंतिम संस्कार किया जायेगा। प्रवीण की निधन की खबर से खैरागढ़ में शोक का माहौल हैं।

Share this

You may have missed