CG NEWS-छत्तीसगढ़ एक्ट्रेस सहित कई महिलाओं की जिंदगी से खेलने वाला अय्यास गिरफ्तार…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-दुर्ग। जिले के नेवई थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां रिसाली क्षेत्र में रहने वाला एक अय्याश युवक तीन महिलाओं की जिंदगी खराब करने के बाद चौथी महिला से रंगरलियां मना रहा था।

इस दौरान तीसरी महिला ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को बलात्कार और कई महिलाओं से संबंध रखने के मामले में जेल भेज दिया है। नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई वाली महिला ने भास्कर से विशेष बातचीत की। उसने बताया कि अवधपुरी रिसाली निवासी रमेश श्रीवास्तव (51) आरकेस्ट्रा में गाने के साथ-साथ प्राइवेट जॉब करता है।

उसने बताया कि रमेश अब तक चार महिलाओं की जिंदगी खराब कर चुका है। वह तीसरी महिला है जिसे उसने अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों 5 सालों तक एक साथ लिव इन में रहे। इसके बाद उससे शादी न करके वह चौथी महिला से भी रंगरलियां मनाने लगा था। इस बात का शक होने पर तीसरी महिला ने रमेश को चौथी महिला के साथ रंगे हाथ बेडरूम में गिरफ्तार किया। उनका वीडियो बनाया। इसके बाद भी जब रमेश ने महिला से शादी नहीं की तो उसने नेवई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

 

जब इस बारे में रमेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उसने कहा कि उस महिला ने उसकी जिंदगी खराब करने की कोशिश की है। वो अभी कुछ नहीं बोलेगा। उसके खिलाफ वो कोर्ट में सबूत देगा। कोर्ट ही सही और गलत का फैसला करेगा। नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this

You may have missed