ब्रेकिंग न्यूज़ :पति–पत्नी के बीच नोकझोंक से परेशान होकर युवक ने अपने गुप्तांग कांटे

Share this

N.V. न्यूज़ : मधेपुरा जिला से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति– पत्नी के बीच नोकझोंक से परेशान होकर युवक ने अपने गुप्तांग काट लिया. दरअसल पत्नी, पति के मना करने के बाद भी अपने मायके चली गई, और पति के बोलने पर भी नहीं आ रही आई जिससे आहत होकर पति ने तेज धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

खबर के अनुसार, मकर संक्रांति के अवसर पर कृष्णा बासुकी नाम के शख्स की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पति चाहता था कि वह मायके से लौट आए, लेकिन पत्नी नहीं मानी और मायके से वापस नहीं आ रही थी। इस बात से नाराज हो कर शख्स ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। परिजनों ने खून से लथपथ शख्स को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का इलाज जारी है और अब वह खतरे से बाहर है

इलाके में जनजातीय समुदाय के लोग मकर संक्रांति से अगले एक महीने तक उत्सव मनाते हैं। कृष्णा बासुकी के पिता गाँव के जनजातीय समुदाय के मुखिया हैं। समुदाय के कुल देवता भी उनके घर पर ही स्थापित हैं। उत्सव को लेकर लोग उनके घर पहुँच रहे थे। लोगों को कुलदेवता के पास खून नजर आया। जब लोग घर के अंदर पहुँचे तो वहाँ लहुलुहान कृष्णा कराह रहा था। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार मधेपुरा के रजनी नयानगर के निवासी कृष्णा की शादी ग्वालपाड़ा थाना इलाके के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी। उसकी तीन बेटियाँ और 1 बेटा है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 2 महीने पहले तक वह पंजाब की एक मंडी में काम करता था। बेटे के जन्म के बाद वह गाँव लौटा था।

Share this

You may have missed