CG NEWS-गाँव में घुसा तेंदुआ मचाया आतंक,15 मुर्गियों का किया शिकार ,CCTV में दिखी तस्वीरें…NV न्यूज

Share this

NV NEWS-बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के दल्लीराजहरा में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। यहॉ तेंदुआ मकान में घुसकर मुर्गा व मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है। नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक मकान में लगातार तीन चार दिनों तक रात के समय यह तेंदुआ पहुंचा और लगभग 15 मुर्गियों को अपना शिकार बना डाला। मकान में लगे CCTV कैमरे में तेंदुए की मौजूदगी भी कैद हुई है। तेंदुए की इस प्रकार मकान में घुसने से लोगो के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने वन विभाग व अनुविभागीय अधिकारी से इसकी शिकायत की है।

 

 

बता दें कि लौह नगरी दल्लीराजहरा की बसाहट माईन्स पहाड़ी के पास है…जहॉ माईन्स पहाड़ी में तेंदुए की मौजूदगी अक्सर देखी जाती है और कभी कभी ये तेंदुए नगर के रिहायशी इलाको में भी आ जाते हैं। पिछले दिनों माईन्स क्षेत्र में दिखे तेदुए को कर्मचारियो ने अपने माबाईल मे कैद किया था।

 

वन विभाग दल्लीराजहरा के रेंजर आर एल नादेंश्वर की माने तो इस इलाके से लगे माईन्स पहाड़ी क्षेत्र तेंदुए का रहवास क्षेत्र है और इस क्षेत्र में अक्सर तेंदुआ की मौजूदगी बनी रहती है। इनके द्वारा मुर्गा मुर्गियों को नुकसान हुआ है। उसका विभाग द्वारा मुआवजा दिया जायेगा।

Share this

You may have missed